PATNA : शास्त्रीनगर स्थित कबाड़ी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का समान जलकर राख, दमकल की टीम ने आग पर पाया काबू

पटना। राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बता दे की शास्त्री नगर इलाके शेखपुरा स्थित पिलर नंबर 73 के पास बीती रात एक कबाड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे कबाड़ी में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटें इतनी भयावह हो गई थी की आसपास के कई मकान आग की चपेट में आ गए और कई एसी और खिड़कियां दरवाजे आग से पुरी तरह जलकर राख हो गई। जिससे अपार्टमेंट में रहने वालों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी जिसके बाद लगभग 2 दर्जन से अधिक दमकल विभाग की गाड़ियां सूचना मिलने पर पहुंचे और करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वही सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

वही आपको ज्ञात हो की कल आशियाना दीघा रोड में राजीवनगर थाने से करीब 300 मीटर पहले गुरुवार को दिन के 11.00 बजे झोपड़पट्टी में आग लग गई थी। आग देखते ही देखते फैल गई और भयावह हो गई थी। करीब 50 झोपड़ियां जलकर राख हो गई। करीब 300 लोग बेघर हो गए। 18 दमकल को आग बुझाने में करीब 2 घंटे लगे। तब तक सबकुछ राख हो चुका था। कुछ भी नहीं बचा। वही इस दौरान 2 बच्चों और 3 लोगों के जलने की अफवाह भी फैल गई। लोग दोनों बच्चों को ढूंढ़ने लगे। इसी बीच घटना से गुस्साए लोग सड़क जाम कर हंगामा करने लगे। करीब आधा घंटा तक पथराव भी किया। इससे दमकल की 3 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं एक अग्निशमन कर्मी भी पत्थर लगने से घायल हो गया। उसके हाथ में चोट आई है। इसी बीच दोनों बच्चे मिल गए।

About Post Author

You may have missed