August 21, 2026

PATNA : बाढ़ स्टेशन बाजार नरक में तब्दील, नगर परिषद के दावे खोखला

बाढ़। पटना के बाढ़ नगर परिषद का भवन करोड़ों की लागत से बनकर तैयार है, साथ ही करोड़ों रुपए के साफ-सफाई के उपकरण भी नगर परिषद के द्वारा खरीदे गए हैं लेकिन शहर की सफाई व्यवस्था के नाम पर नगर परिषद फिसड्डी साबित हो रहा है।
बसंत पंचमी के मौके पर बाढ़ स्टेशन रोड इलाके में लोग पूजा पाठ की खरीदारी करने के लिए घर से निकले लेकिन उन्हें घोर कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। स्टेशन बाजार पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील था और लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पूर्व चेयरमैन शकुंतला देवी के पति व वार्ड पार्षद संजय कुमार उर्फ गाय माता को इसकी सूचना दी। संजय कुमार मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को दी और नगर परिषद से सफाई कर्मी की मांग की। यहीं नहीं वे खुद सफाई कार्य में जुट गए, जिसे देखकर लोग हैरान थे। उन्होंने अपने हाथों से गंदे नाले को साफ करने के साथ-साथ कचरा उठाने का काम किया और स्पष्ट रूप से कहा कि नगर परिषद निकम्मा साबित हो रही है। कहा कि नगर परिषद सिर्फ खरीदारी में आस्था रखता है लेकिन साफ सफाई में बाढ़ की स्थिति बेहद चिंताजनक है।

You may have missed