August 18, 2026

बजाज शोरूम में न्यू प्लैटिना 100 सीसी मोटरसाइकिल लांच की गई।

फुलवारीशरीफ।गुरुवार को पुनपुन में श्री बजाज शोरूम में न्यू प्लेटिना 110 CC डिस्क ब्रेक बाईक की लौन्चिग की गयी।इस मौके पर कम्पनी के अधिकारियो ने ग्रामीण कस्टमरो को इस नयी बाईक की खूबियों को विस्तार से बताया।इस बाईक की लौन्चिग समारोह का  उद्घाटन जदयू सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह सकरैचा पंचायत के मुखिया संतोष कुमार के हाँथो किया गया।मौके पर जदयू सेवा दल के प्रदेश महासचिव सौरभ कुमार , शोरूम के मालिक नीतीश कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। इस अवसर पर शोरूम के संचालक ने बताया कि पुनपुन स्थित उनका यह बजाज शोरूम हमेशा से ग्राहकों के सेवा में तत्पर रहा है।उन्होंने बताया कि आसपास के युवाओं के लिए यह बाइक बहुत ही किफायती और अच्छी परफॉर्मेंस वाली साबित होगी। शोरूम में उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि कम इंधन में ज्यादा दूरी तक चलने वाली यह मोटरसाइकिल युवाओं के लिए विशेष तौर पर उपयुक्त है।जिन्हें रोजाना के कामकाज के सिलसिले में दूर तक जाना होता है।निश्चित तौर पर मोटरसाइकिल के इस्तेमाल करने से वे लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर शोरूम में संचालक में आने वाले सभी ग्राहकों को धन्यवाद दिया।

You may have missed