बेतिया में नशे में धुत आर्मी जवान में पत्नी समेत तीन महिलाओं को मारी गोली, सभी घायल जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती

बेतिया। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत गांव में नशे में धुत आर्मी जवान ने अपनी पत्नी समेत तीन महिलाओं को गोली मार दी। इस घटना में जवान की पत्नी, पड़ोस की एक महिला और एक पांच साल की लड़की को गोली लगी है।

सभी घायलों को जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार रात की हालत में उसने अपनी पत्नी अनिता को पीटना शुरू कर दिया। बचने के लिए पत्नी घर से बाहर भागी। वह गांव की महिलाओं के बीच जाकर छिप गई।

पीछे-पीछे आए कर्नल ने गुस्से में वहां गोली चला दी। गोली उसकी पत्नी के अलावा गांव की एक अन्य महिला पालमती देवी और 15 साल की लड़की काजल को भी लग गई। अनिता व पालमती को एक-एक गोली है जबकि काजल को दोनों पैरों में गोली लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना की छानबीन में जुटी पुलिस को अनिता ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है। रविवार को भी शराब के नशे में धुत होकर उसने मारपीट की।

वह बचने के लिए भाग कर बाहर चली गई तो उसका पति वहां भी फायरिंग करते हुए पहंच गया। आरोपी नरेश साह दिल्ली में तैनात है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। मुफस्सिल थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली।

इस मामले में बेतिया के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। उसका लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मेडिकल जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी है।

About Post Author

You may have missed