आश्रम 3 के बाद प्रकाश झा बनायेगें हिट फिल्म राजनीति का सीक्वल, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक प्रकाश झा इन-दिनों वह अपनी वेब सीरीज आश्रम 3 को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज का फैंस में काफी ज्यादा क्रेज है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। अब प्रकाश झा ने खुलासा किया है कि वह जल्द ही राजनीति 2 का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। प्रकाश झा की फिल्म राजनीति बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और अर्जुन रामपाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उस समय से फैंस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। अब प्रकाश झा ने बॉलीवु लाइफ से बात करते हुए कहा कि राजनीति 2 की कहानी लिखी जा चुकी है। अब इसके स्टारकास्ट फाइनल करने हैं।
प्रकाश झा ने लिखी फिल्म की स्क्रिप्ट
प्रकाश झा ने कहा की मुझे नए विषयों का पता लगाना पसंद है। राजनीति एक ऐसा विषय है, जिसका एक और हिस्सा है, जो लिखा गया है, लेकिन, आप जानते हैं, राजनीति के क्षेत्र में, इतने सारे बदलाव हो सकता है, तो मुझे लगता है कि कुछ नए सबजेक्ट्स हैं, जिनपर मैं काम कर रहा हूं। प्रकाश झा की बातों से ऐसा लग रहा है कि वह हाल ही के राजनीति के बारे में बात कर रहे हैं। वहीं कुछ विशेष मुद्दे पर लिख रहे हैं। प्रकाश झा ने एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्में बनाई है, जो ज्यादातर आज के मुद्दे पर रहता है। उनकी फिल्मों को लेकर रियल लाइफ में कई बार विवाद भी खड़े होते हैं। प्रकाश जा ने फिल्म गंगाजल, अपहरण और मृत्युदंड, आरक्षण, सत्याग्रह, परीक्षा जैसी तमाम फिल्में बनाई है। वहीं इन-दिनों प्रकाश झा आश्रम 3 के प्रमोशन में बिजी है।

About Post Author

You may have missed