बक्सर में पुलिस के हाथ लगीं बड़ी सफलता : 23 किलो गंजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, आरोपी को भेजा जेल

बक्सर। बिहार के बक्सर जिलें के बलिहार गांव में पुलिस में एक बार फिर बलिहार गांव से एक तस्कर को 3 लाख रुपए के गांजा के साथ धर दबोचा गया। बता दे की सिमरी थाना द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम गठित कर छापेमारी की है। वही पुलिस ने बलिहार गांव निवासी ओम प्रकाश चौरसिया के घर की तलाशी में उसके घर से 23 किलो 550 ग्राम गांजा बरामद किया है। वही थानेदार के मुताबिक गांजा कारोबारी पुलिस को चकमा देकर गांजा कारोबारी फरार होने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने उसे धर-दबोचा। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया। बता दे की 2021 में बलिहार गांव निवासी सुरेश पासवान को पुलिस ने गांजा के साथ पकड़ा था। 2021 में 16 किलो गांजा के साथ बलिहार निवासी प्रशांत सिंह, शनि कुमार सिंह,को UP पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 2020 में एक क्वींटल गांजा के साथ बलिहार गांव निवासी विनोद सिंह को गिफ्तार किया गया था। वही 2019 में बलिहार गांव के गड्ढे से लावारिस हालात में 15 किलो गांजा बरामद किया गया था। बलिहार निवासी धनजी सिहं पिता धूपन सिंह को भी गांजा तस्करी मामले में पिछले साल CBI की टीम ने गिरफ्तार किया था। वही 2002 में बक्सर पुलिस ने कंटेनर से 14 क्विंटल की 94 पैकेट गांजा की बरामद की थी। इसकी कीमत बाजार में 60 लाख रुपये आंकी गई थी। दबोचे गए 2 तस्करों ने बताया था कि यह बलिहार निवासी सिंकू सिंह के यहां देना था। चारों तरफ फैलाया जाएगा।

About Post Author

You may have missed