October 28, 2026

सीवान में दिवाली की शाम युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सीवान। बिहार के सीवान जिले में दीपावली की शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने इस वारदात को दरौंदा थाने के चंचौरा बाजार के पास अंजाम दिया। मृतक की पहचान जलालपुर बथान टोला गांव निवासी चनर यादव के पुत्र मनोज यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैं की मनोज चंचौरा बाजार से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। कमला चौक के पास ही कुछ लोग बाइक से मनोज का पीछा करते हुए आए और गोली मारकर वापस चंचौरा बाजार की ओर भाग गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल अवस्था में मनोज को छपरा इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना का कारण अभी नहीं पता चल सका है। पुलिस मामले की छानकीन कर रही है। पुलिस के देर से पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा गया।

You may have missed