December 7, 2025

योगी सरकार का बड़ा फैसला : गोरखपुर नगर निगम के 50 वार्डों का हुआ नामकरण, सिख बहुल मोहद्दीपुर बना सरदार भगत सिंह नगर तो मियां बाजार हुआ माया बाजार

यूपी। यूपी के गोरखपुर नगर निगम ने 50 वार्डों का नाम बदल दिया है। वही इनमें 24 वार्डों के नाम महापुरुषों और बलिदानियों के नाम पर रखे गए हैं। बता दे की अलीनगर आर्यनगर तो मियां बाजार का नाम बदलकर माया बाजार कर दिया गया है। वही सिख बहुल मोहद्दीपुर अब सरदार भगत सिंह नगर के नाम से जाना जाएगा। वही इसके अलावा अली नगर का नाम बदलकर आर्यनगर कर दिया गया है। वही शासन ने नगर निगम क्षेत्र के वार्डों के परिसीमन संबंधी अधिसूचना भी जारी कर दी है। वही अब नगर निगम में अब कुल 80 वार्ड होंगे।
मुस्लिम नाम वाले वार्डों का हुआ नामाकरण
वही गोरखपुर में ज्यादातर मुस्लिम नाम वाले वार्डों का नया नामकरण किया गया है। वही कई वार्डों के नाम गोरखपुर और देश की विभूतियों के नाम पर किए गए हैं। वही अब नए वार्ड बाबा गंभीर नाथ, बाबा राघव दास, पंडित मदन मोहन मालवीय, शहीद अशफाक उल्ला खां समेत कई महापुरुषों के नाम से जाने जाएंगे। वही नगर निगम क्षेत्र में अभी हाल में 32 गांव शामिल हुए हैं। इसके बाद नगर निगम क्षेत्र में एक बड़ी आबादी शामिल हो गई। वही इस वजह से वार्डों की संख्या बढ़ाने की जरूरत पड़ी। वही अब तक नगर निगम क्षेत्र में 70 वार्ड थे। वही अब इनकी संख्या को बढ़ाकर 80 कर दी गई है। वही इसमें अधिकांश वार्डों के नाम भी बदल दिए गए हैं। वही इस अधिसूचना के मुताबिक, पुर्दिलपुर वार्ड अब विजय चौक के नाम से जाना जाएगा। जनप्रिय विहार वार्ड का नाम दिग्विजयनगर कर दिया गया है। वही सिंधी समाज के भगवान झूलेलाल के नाम पर भी एक वार्ड बनाया गया है। बाबा गंभीरनाथ, फिराक गोरखपुरी, मदन मोहन मालवीय, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, बलिदानी शिव सिंह छेत्री, पं. रामप्रसाद बिस्मिल, शहीद अशफाक उल्लाह, महाराणा प्रताप नगर, महात्मा ज्योतिबफुले, बंधु सिंह, संत झूलेलाल नगर के नाम पर वार्डों का नाम रखा गया है।

You may have missed