बिहार : कैमूर में गोदाम का शटर काट, 73 बोरा चावल सहित 3 बोरा सरसो लेकर चोर रफूचक्कर, पीड़ित ने दर्ज कारवाई FIR

कैमूर। बिहार के कैमूर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवा मुंडेश्वरी पथ पर स्थित रूपापट्टी गांव में एक गोदाम का शटर तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लगभग 73 बोरा चावल एवं 3 बोरा सरसो की चोरी की है। वही घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह हुई। जब लोग सुबह में खेत घूमने के लिए निकले। वही लोगों ने देखा कि गोदाम का शटर टूटा हुआ है। वही जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना रूपापट्टी गांव निवासी स्वर्गीय वैद्यनाथ सिंह के पुत्र विनोद सिंह को दी गई। वही घटना की जानकारी होते ही विनोद सिंह अपने गोदाम पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम का शटर नीचे उखड़ा हुआ है। जब टूटे शटर के नीचे से अंदर प्रवेश की तो देखा कि गोदाम से कई बोरा चावल गायब है। वही उनके द्वारा इस चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुट गई। वही विनोद सिंह के द्वारा जब गोदाम में रखे गए चावल के बोर की जांच की गए। उसमें से 40 बोरा सोनाचुर समेत 73 बोरा चावल व 3 बोरा सरसो गायब है। वही पीड़ित चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए बताया कि गोदाम के शटर के पास 4 पहिया वाहन का निशान है। जिससे यह प्रतीत होता है कि शटर को पिकअप से बांधकर खींचा गया है जिसे शटर टूट गया। वही इस शटर के टूटने के बाद चोर गोदाम के अंदर प्रवेश किए और उसने रखा लगभग 73 बोरा चावल और 3 बोरा सरसो लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। वही इधर पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

About Post Author