February 13, 2026

PATNA : मेट्रो प्रोजेक्ट के ऑफिस में लूटपाट, गंगा दियारा के 3 दर्जन नाव सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

पटना। राजधानी पटना में पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के ऑफिस को अपराधियों ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 3 दर्जन अपराधियों ने गंगा पथ स्थित पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के कैंप ऑफिस को निशाना बनाया है और यहां लूट की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा हैं की पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के ऑफिस को जिन अपराधियों ने निशाना बनाया है वह नाव पर सवार होकर गंगा दियारा इलाके से आए थे और मेट्रो प्रोजेक्ट ऑफिस का सारा सामान अपने साथ ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारी भी कैंप कार्यालय पहुंच गए हैं और घटना की जानकारी ली।

You may have missed