जमुई में एक अनोखा विद्यालय : शिक्षक के ट्रांसफर होने पर फूट-फूटकर रोए छात्र-छात्रा, अन्य स्टाफ की आंखें भी हुई नम

जमुई। बिहार के जमुई में एक शिक्षक के ट्रांसफर की खबर सुन छात्र अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे। वही इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। बता दे की मामला जमुई जिले के चंद्रमंडी के उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय करंगढ़ का है। बता दे की चंद्रमंडी इलाके के करंगढ गांव स्थित उत्क्रमित कन्या विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक सुरेश साह का ट्रांसफर किया गया। वही जब वह स्कूल से विदा होने लगे तो स्कूल के बच्चे उनसे लिपट गए और नहीं जाने की जिद करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। वही बच्चों के प्रति अपना अटूट प्रेम देख सुरेश साह भी भावुक हो गए। वहीं इस भावुक पल को देख स्कूल के अन्य स्टाफ की आंखें नम हो गई। वहीं शिक्षक-शिष्य प्रेम के इस दृश्य को एक टीचर ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बता दे की चंद्रमंडी इलाके के करंगढ गांव स्थित उत्क्रमित कन्या विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक सुरेश साह का ट्रांसफर किया गया। वही छात्र-छात्राओं का कहना था कि विद्यालय में सुरेश सर द्वारा हमे हमेशा अच्छी शिक्षा मिलती रही। हम सभी के प्रति उनका व्यवहार भी काफी अच्छा था। ऐसे में अचानक उनके तबादले के बाद हम सभी काफी भावुक हो गए थे। वहीं सहायक शिक्षक सुरेश साह ने कहा कि विद्यालय के बच्चे व अभिभावक एक परिवार जैसे हो गए थे। इसलिए उन लोगों का प्यार हम पर अटूट था। वही जिस कारण बच्चे हमें विद्यालय से जाने नहीं दे रहे थे। वही सुरेश साह ने कहा कि विद्यालय के सभी शिक्षक अच्छे हैं वह लोग ही बच्चे के अच्छे से ख्याल रखेंगे मुझे पूरा विश्वास है।