August 18, 2026

पटना ग्रामीण जदयू सेवा दल की बैठक मसौढ़ी में संपन्न,कार्यकर्ताओं में उत्साह

मसौढ़ी।रविवार को पटना ग्रामीण जद(यू0) सेवादल की एक दिवसीय बैठक जदयू सेवादल के पटना जिला कार्यकारी अध्यक्ष हरसु कुमार सिंह के नेतृत्व में मसौढ़ी के सम्राट उत्सव हॉल में आयोजित की गई । जिसमे मूल रूप से आने वाले पटना स्नातक बिहार विधान परिषद का चुनाव , जल जीवन हरियाली एवं जदयू के सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई । जिसमें जदयू ग्रामीण सेवादल ने 3 नए पदाधिकारी मनोनीत कियें , जिसमे पुष्पेंद्र कुमार को प्रवक्ता, रंजन कुमार को महासचिव एवं कुमार गौरव को सचिव पद पर मनोनीत कियें। मौके पर सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सचिदानंद प्रसाद सिंह, प्रदेश प्रभारी धीरज पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह सकरैचा मुखिया संतोष कुमार प्रदेश महासचिव सौरभ कुमार, प्रदेश महासचिव सतेन्द्र सिंह , जदयू के वरिष्ठ नेता श्री मदन सिंह , छात्र जिला अध्यक्ष नवीन कुमार, प्रतीक कुमार, नीतीश राठौड़ , छोटू नेता, रवि कुमार, अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

You may have missed