कटिहार : पुलिस ने अपराध की योजना बनाते 2 युवक को किया गिरफ्तार, 2 मैगजीन के साथ ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बता दे की गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे है। वही इसी कड़ी में प्रशासन ने अपराध की योजना बनाते 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 26 जिंदा कारतूस और 2 मैगजीन बरामद किया है। वही बताया जा रहा है की अपराधी सहायक थाना क्षेत्र के टीवी टावर के पास अपराध की योजना बना रहे थे। वही प्रशासन ने इन 2 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। परन्तु पुलिस को देखकर कई अपराधी मौके से फरार हो गए हैं।

वही पुलिस की माने तो मामले में एक एंगल हथियार तस्करी से भी जुड़ा हुआ है। जिस पर जांच किया जा रहा है। वही पुलिस ने कहा की अन्य बदमाशों के गिरफ्तारी के बाद यह मामला साफ हो सकता है। वही गिरफ्तार दोनों अपराधी पहले से ही अपराध जगत से जुड़े हुए हैं। इसलिए पुलिस इसे बड़ी उपलब्धि मान रही है।

About Post Author

You may have missed