बाहुबली पर शिकंजा : बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक सुनील पाण्डेय को UP पुलिस ने किया गिरफ्तार, षड्यंत्र रचने व आरोपियों को पनाह देने का आरोप

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक नरेंद्र उर्फ सुनील पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही UP की मिर्जापुर पुलिस ने अष्टभुजा गोलीकांड मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वही इस मामले 6 अपराधियों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाहुबली विधायक फरार चल रहे थे। वही इन पर षड्यंत्र रचने व अपराधियों को पनाह देने का आरोप है। वही मिर्ज़ापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा में बिहार से दर्शन करने आये दर्शनार्थियों का 2 गुट अष्टभुजा के पास स्थित खाली मैदान पर रुका हुआ था। वही इस दौरान दर्शनार्थियों ने जमकर शराब पी थी, जिसके बाद आपस में ही दोनों गुट भीड़ गए। वही इस दौरान गोलीबारी में दर्शनार्थी कन्हैया प्रसाद को गोली लग गयी। वही इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

परन्तु इलाज के क्रम में घायल ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया था। वही इस मामले में पुलिस ने जहां पहले ही 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं 1 बदमाश फरार चल रहे थे। वही पुलिस ने फरार चल रहे बिहार के पूर्व बाहुबली विधायक नरेंद्र उर्फ सुनील पाण्डेय पुत्र स्व कामेश्वर पाण्डेय निवासी नवाडीह थाना कारकाट जनपद रोहतास को षड्यंत्र रचने व आश्रय देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

About Post Author

You may have missed