साइबर ठगों का खुलासा : शेखपुरा में 3 साइबर ठग को प्रशासन ने किया गिरफ्तार, साइबर ठगों के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज, एक लैपटॉप के साथ 5 मोबाइल बरामद

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव में छापामारी कर पुलिस ने 3 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की साइबर ठग हिमालया कंपनीं का एजेंसी दिलाने, बजाज फाइनेंस कंपनी से ऋण दिलाने के अलावा कॉल बॉय के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर साइबर ठगी का धंधा मोबाइल के जरिए कर रहे थे। वही छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। वही इस बात पर SP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव के एक सार्वजनिक चबूतरे पर बैठकर ठगी का धंधा किया जा रहा है। वही सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और चबूतरे को घेर कर 3 शातिर साइबर अपराधियों को धर दबोचा। बता दे की उनके पास से एक लैपटॉप, डाटा बेस और 5 मोबाइल बरामद किया गया है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वही SP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार 3 बदमाश कई वर्षों से फरार चल रहे थे।

वही गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध स्थानीय थाना में आधा दर्जन से अधिक कांड दर्ज है। वही सभी मामलों में ये लोग फरार चल रहे थे। बता दे की गिरफ्तार बालो महतो के विरुद्ध अकेले 6 मामले अंकित है। वही गिरफ्तार राजू महतो उर्फ कालिया और संदीप कुमार उर्फ चट्टान सिंह के विरुद्ध पहले से एक – एक मामले थाने में दर्ज है। वही उन्होंने बताया कि आज तक गिरफ्तार तीनो अपराधी पुलिस को हाथ नही लग पाए थे। वही उन्होंने कहा कि इन गिरफ्तार साइबर अपराधियों के विरुद्ध अन्य जिलों के थाना में कांड अंकित होने की उम्मीद है। पुलिस ने कहा गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

About Post Author

You may have missed