December 3, 2025

PATNA : संपति विवाद में बड़े भाई ने की अंधाधुंध चाकू से वार, इलाज के दौरान मौत

फतुहा/दनियावां। बीते मंगलवार की देर रात पटना के दनियावां बाजार में संपति विवाद में बड़े भाई ने अपने 35 वर्षीय छोटे भाई पर अंधाधुंध चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया। आरोपी भाई ने अपने छोटे भाई के पेट पर कई बार हमला किया। इस हमले में छोटा भाई गंभीर रुप से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़ा। जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर रहने के कारण एनएमसीएच में रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये लेकिन गुरुवार की अहले सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के काजी बिगहा गांव निवासी विपिन कुमार के रुप में हुई है। इस संदर्भ में मृतक की पत्नी पिंकी देवी के सहयोग से मृतक के साला प्रमोद कुमार ने बड़े भाई को आरोपित करते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है।
बताया जाता है कि मृतक तीन भाई है। वह अपनी मां के साथ गांव काजी बिगहा में रहता था। मृतक के पिता राज करण सिंह झारखंड में एसआई के पद पर तैनात हैं। मृतक का दो बड़ा भाई झारखंड में ही रहता है। भाईयों के बीच संपति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी बड़ा भाई विरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना ने झारखंड से आकर इस घटना को अंजाम दिया है तथा घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे अनिकेत व ऋषभ हैं। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है।

You may have missed