चिराग गांव और गरीब के दर्पण, पार्टी के हर कार्यकर्ता हीरा-जवाहरात से भी कीमती : LJP (R)

कैमूर (भभुआ)। लोजपा (रामविलास) और हमारे नेता चिराग पासवान गांव और गरीब का दर्पण है। पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता हीरा-जवाहरात से भी कीमती है। कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी के मिशन 2024-2025 को पूरा किया जायेगा और 2025 में चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। उक्त बातें गुरूवार को बिहार के कैमूर जिला के श्यामराज वाटिका के सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान ने कहा।
उक्त दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में बड़ा राजनैतिक परिवर्तन होने वाला है। बिहार में मध्यावधि चुनाव की संभावना दिख रही है। पार्टी के सभी साथियों को जुझारू तेवर के साथ काम करना है। आगे कहा कि बिहार को 17 वर्षो के शासनकाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बदहाल और कंगाल बना दिया है। विधि-व्यवस्था ध्वस्त है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट कर दिया है। राज्य में उद्योग का जाल बिछाने के बदले अपहरण, हत्या, लूट, बलात्कार, बैंक, डकैती का जाल बिछा दिया है। अपराधियों व माफियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त हो रहा है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार के विफलताओं को लोगों के बीच जाकर बताने की अपील की, इसी से वर्तमान सरकार धराशायी होगी।
सम्मेलन की अध्य्क्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता ने किया। जबकि संचालन युवा के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। सम्मेलन को रामराज शर्मा, संसदीय बोर्ड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, गीता देवी, जगदीश पासवान, छोटे लाल पासवान आदि ने भी संबोधित किया।

About Post Author

You may have missed