August 19, 2026

बढ़ते और बदलते भारत की सच्ची तस्वीर हैं द्रौपदी मुर्मू : रेणु देवी

पटना। बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी आज नई दिल्ली में एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ एवं शॉल भेंटकर स्वागत किया। रेणु देवी ने बताया कि वे द्रौपदी मुर्मू के नामांकन कार्यक्रम के आयोजन के सिलसिले में दिल्ली में हैं और आज उनकी मुलाकात इसी क्रम में एक कड़ी है। रेणु देवी ने आगे कहा कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाना ऐतिहासिक फैसला है और यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नवनिर्मित भारत की सच्ची तस्वीर है। आज देश की महिलाएं, आदिवासी एवं जनजातीय समुदाय तथा समस्त पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वही, रेणु देवी ने बताया कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सही मायने में सच्ची देशभक्त,पिछड़ों एवं दलितों की आवाज,कुशल राजनीतिज्ञ एवं सक्षम प्रशासक के रूप में जानी जाती हैं और उनको प्रत्याशी बनाए जाने से देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्रीमती मुर्मू का राष्ट्रपति चुना जाना लगभग तय है।

You may have missed