September 30, 2026

छपरा में जीआरपी ने दिल्ली से लाई जा रही शराब की खेप को पकड़ा : एक तस्कर गिरफ्तार, 70 हजार की अंग्रेजी शराब जब्त

छपरा। राज्य में शराबबंदी के बाद शराब तस्कर ट्रेन के माध्यम से शराब तस्करी का नया तरीका अपना रहें है। इसी कड़ी में छपरा के सोनपुर में जीआरपी ने दिल्ली निर्मित 70 हजार के शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, सोनपुर जीआरपी ने बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही सोनपुर स्टेशन पर पहुंची वैसे ही गाड़ी की तलाशी शुरू कर दी गई। जहां तलाशी के दौरान 62 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही रेल थानाध्यक्ष जय सिंह टीयू ने गुरुवार को बताया कि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन के बोगी की तलाशी ली गई जहां तलाशी के दौरान एक युवक के बैग से 62 बोतल अंग्रेजी शराब जो दिल्ली निर्मित अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। मौके पर एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया हैं। वही शराब धंधेबाज अजय कुमार पिता भूषण महतो घर मोर दिवा थाना मुफस्सिल जिला समस्तीपुर के रहने वाला है। उसके ऊपर विभागीय कार्रवाई करते हुए छपरा जेल भेज दिया गया हैं।

You may have missed