जुम्मे को लेकर यूपी, बिहार और रांची में अलर्ट जारी : स्पेशल फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर

पटना। आज जुमा को लेकर देशभर में हाईअलर्ट है। दरअसल, बीते दो हफ्तों से दंगाई हिंसा फैला रहे हैं। तीन और 10 जून को शुक्रवार की नमाज के दौरान हालात बेकाबू हो गए थे। इसे देखते हुए पुलिस, PAC और RAF को अलर्ट पर रखा गया है। उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यूपी में निगरानी के लिए हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया जाएगा। बुधवार को इसके लिए प्रेजेंटेशन भी हो चुका है। वही इसके साथ ही दंगा नियंत्रण, पुलिसिंग, पर्यटन, आपदा और मेडिकल सेवाओं में हेलिकॉप्टर को सुविधाजनक माना है। वही अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया- शुक्रवार के लिए इस बार विभिन्न जिलों में पीएसी की 130 और आरएएफ की 10 कंपनियां लगाई गई हैं। जिन जिलों में विरोध प्रदर्शन की आशंका है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जोन और रेंज स्तर पर पीएसी व पुलिस बल भी उपलब्ध रहेगा। साथ ही पश्चिमी यूपी में विशेष सतर्कता रहेगी। संवेदनशील स्थानों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। अब तक नौ जिलों से 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से प्रयागराज में 97, सहारनपुर में 85, हाथरस में 55, अंबेडकरनगर में 41, मुरादाबाद में 40, फिरोजाबाद में 20, लखीमपुर में 8, अलीगढ़ में 6 और जालौन में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
इन जिलों में हुआ फ्लैग मार्च
लखनऊ, कानपुर और उन्नाव में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। 3 जून को कानपुर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क पर जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल हुआ था, यहां पीएसी, आरएएफ और क्यूआरटी तैनात की गई है।
रांची में शांति का संदेश
रांची में गुरुवार को मेन रोड इलाके के डेली मार्केट थाने में पुलिस और केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। इस शांति समिति में हिंदू-मुस्लिम दोनों पक्ष के लोग थे। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि कल जुमे की नमाज अच्छे से हो जाए। पुलिस का हर संभव सहयोग करने की बात कही। शांति समिति के संस्थापक सदस्य मोहम्मद हनीफ ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद लोग अपने घर चले जाएंगे। कोई भीड़ नहीं जुटेगी। जुलूस भी नहीं निकलेग। आज तक कभी यहां हिंसा नहीं हुई थी। दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले शुक्रवार को हिंसा हुई। अब कभी वैसा नहीं होगा।

About Post Author

You may have missed