February 14, 2026

PATNA : शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, युवक ने शादी से किया इंकार, प्राथमिकी दर्ज

demo pic

पालीगंज। पटना के पालीगंज बाजार के एक युवक ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की का यौन शोषण करता रहा। जब लड़की के परिजनों ने शादी के लिए कहा तो युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद युवक व उसके परिवारवालों के खिलाफ पीड़िता ने पालीगंज थाने में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज करायी है।
मिली जानकारी के अनुसार, एक नाबालिग लड़की तीन वर्षोंं पूर्व पढ़ने के लिए विद्यालय जाया करती थी। उसी समय से पालीगंज खगड़ी मुहल्ला निवासी नौशाद उर्फ गुड्डू के पुत्र बंटी लड़की को घूरते रहता था। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया। उसके बाद बंटी ने लड़की को घर बुलाना शुरू कर दिया व शादी का झांसा देकर दो वर्षों पूर्व से यौन शोषण करता रहा। धीरे-धीरे जब इसकी भनक लड़की के घरवालों को लगी तो उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया। अंतत: बंटी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर व बहला फुसलाकर 29 मई को घर से भगा ले गया। तब से परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। इस बीच दोनों को 30 मई को मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पकड़े जाने के बाद पुलिस ने उसे चंदौली स्थित बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। उसके बाद बाल कल्याण समिति से सूचना मिलने पर परिजनों ने 2 जून को घर लाया। अब जब शादी की बात की गई तो बंटी व उसके परिवारवालों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। अंत में थक हार कर पीड़िता ने मंगलवार को पालीगंज थाने पहुंचकर बंटी व उसके परिवारवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में पालीगंज पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्यवाई की जाएगी।

You may have missed