February 28, 2026

PATNA : पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र में वार्ड पार्षद के घर बदमाशों का हमला, फायरिंग से मची अफरा-तफरी 

पटना। राजधानी के पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के अरफावाद कॉलोनी के वार्ड नम्बर 54 के निगम पार्षद अरुण शर्मा के घर पर गुरुवार को बदमाशों ने आकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान पार्षद के पुत्र अमन कुमार को गोली लग गई। हमले के दौरान पार्षद के पुत्र को गोली लगने से वो जख्मी हो गए। जख्मी अमन कुमार को कमर में गोली लगी है। आनन फानन में जख्मी बेटे को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों ने नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने फिलहाल अभी जख्मी को खतरे से बाहर बताया है। वही हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। मामले में आलमगंज थाना के थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि घायल ने अब तक बयान नहीं दिया है। इस कारण से मामला अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घायल के बयान के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

You may have missed