बगहा में 15 दिनों में दूसरी बार मिला सिर कटी लाश, बलि की आशंका से इलाके में दहशत का माहौल
बिहार। बगहा के सेमरा थाना क्षेत्र के बिनवालिया के समीप हरहा नदी में एक अज्ञात महिला की शव को बरामद किया गया है। महिला के शरीर से काटकर सिर को अलग कर दिया गया है। बताया जा रहा हैं की निर्मम तरीके से महिला की हत्या की गई है और साक्ष्य को छुपाने के लिए सिर को गर्दन से अलग कर दिया गया है। इतना ही नहीं महिला का दाया हाथ भी काट दिया गया है। सूचना के बाद सेमरा थाना की पुलिस ने पहुंचकर महिला के शव को बरामद कर लिया है और पहचान कराने के लिए अन्य थाने की पुलिस से भी सहयोग किया जा रहा है। वही बलि देने की आशंका से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। बता दे की बगहा पुलिस जिले में 15 दिनों के अंदर सिर कटी शव मिलने के यह दूसरी वारदात है। पुलिस दोनों शव के कनेक्शन पर भी काम कर रही है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है।

9 फरवरी को भी मिला था युवक का सिर कटा शव
बता दे की इसके पूर्व भी लौकरिया थाना क्षेत्र के भुवरहवा माइनर दोन कैनाल नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति की सिर कटी लाश मिली थी। लेकिन अब तक उस युवक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के जेब से तेल सहित छोटी सीसी व एक प्लास्टिक में रखी मिट्टी मिला था। लगातार सिर कटे शव मिलने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस अभी एक गति को नहीं सुलझा पाई थी तब तक यह दूसरा मामला पुलिस के सामने आ गया।

