जमुई में ट्यूशन टीचर करता था नाबालिग बच्चियों का यौन शोषण, केस दर्ज होने पर हुआ फरार
जमुई। जमुई बिहार के जमुई जिले में गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का काम एक टीचर ने किया है। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान मासूम बच्चों के साथ गंदा काम करते हुए बच्चों को सेक्स के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आने के बाद आरोपी शिक्षक फरार हो गया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए टीम का भी गठन किया गया है। जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र का यह मामला है जहां 23 साल का शिक्षक अपने घर पर बच्चों को ट्यूशन पढाया करता था। टीचर की गंदी हरकत से परेशान नाबालिग बच्चियों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। शिक्षक द्वारा अश्लील हरकत करने और यौन उत्पीड़न किए जाने का खुलासा होते ही पीड़ित 9 बच्चियों के परिजनों ने इस बात की लिखित शिकायत लक्ष्मीपुर थाने में दर्ज करायी। ये सभी 9 बच्चियां दलित समाज से आती हैं। परिजनों ने आरोपी सिंटू कुमार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। थाने में रिपोर्ट दर्ज थाने में दर्ज शिकायत के बाद जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची लेकिन वह मौके से फरार हो गया।

बताया जाता है कि सिंटू कुमार गांव के छोटे-छोटे बच्चों को अपने घर पर ही ट्यूशन पढ़ाया करता था। वह इस दौरान नाबालिग बच्चियों के साथ गंदा और अश्लील काम करता था। गांव की कई मासूम बच्चियों के साथ वह गंदा काम कर चुका था। इस बात का खुलासा तब जब एक बच्ची ने अपनी मां से कहा कि वह ट्यूशन पढने नहीं जाएगी सिंटू सर गंदा काम करते हैं। ट्यूशन पढ़ने के लिए जो बच्चियां जाती थी उन सभी की उम्र 5 साल से 8 साल के बीच है। बच्चियों ने बताया कि सिंटू सर सभी को छूट्टी दे देते थे और किसी एक को रुकने के लिए कहते थे। जब सभी चले जाते थे तब फिर गंदी हरकते करते थे।
जब एक बच्ची ने जब यह बात अपने माता-पिता को बताया तो उन्हें तो विश्वास ही नहीं हुआ लेकिन जब धीरे-धीरे इस तरह की शिकायत करने वाली बच्चियों की संख्या बढ़ गयी तब परिजन आक्रोशित हो गये और सिंटू कुमार के घरवालों से शिकायत करने पहुंच गये लेकिन उसके परिवारवालों ने बच्चियों के परिजनों की बात को गलत बताते हुए मारपीट पर उतारु हो गये और धमकी देने लगे। जिसके बाद बच्चियों के परिजन लक्ष्मीपुर थाना पहुंच गये और आरोपी सिंटू कुमार के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया। बच्चियों के परिजन आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे है। वही केस दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है।

