बाढ़ : तेज रफ्तार ट्रक ने व्यापारी को रौंदा, मौत; आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
बाढ़। पटना के बेलछी थाना के निकट रविवार की शाम तेज रफ्तार एक ट्रक ने प्याज और लहसुन के व्यापारी को रौंद डाला, जिससे उक्त व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलछी गांव के रहने वाले बच्चू रविदास उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बच्चू रविदास मोपेड बाइक से प्याज और लहसुन लादकर अपने गांव बेलछी लौट रहे थे कि इसी बीच NH30A पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी और बच्चों रविदास को रौंदते हुए ट्रक ले भागा। इस हादसे में बच्चू रविदास की मौके पर ही मौत हो गई, जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हाहाकार मच गया। वही भाग रहे ट्रक को हरनौत पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने NH30A को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया एवं उचित मुआवजे की मांग किया। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और BDO मौके पर पहुंचे आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।

