प्रदेश में अभी ठंढ से नही मिलेगी राहत, गिरेगा रात का तापमान, बढ़ेगी ठंड

पटना। शुक्रवार को पटना समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही। वही हवा चलने की वजह से ठंड का अहसास हुआ। करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से चली सर्द पछ़ुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी है। शाम होते-होते फिर ठंड बढ़ गई। सर्द हवा चलने की वजह से न्यूनतम तापमान गिर गया।

इसके साथ-साथ जारी पूर्वानुमान में कहा गया है कि 15 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। यानी बारिश नहीं होगी। अगले दो दिनों तक सुबह में कहीं-कहीं कुहासा छाया रहेगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिरेगा। शुक्रवार को जीरादेई और गया सबसे सर्द रहे। दोनों स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री लुढ़क गया और 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।

You may have missed