होटल मौर्य संपन्न हुई RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, दिल्ली में होगा नये अध्यक्ष का चुनाव
पटना। आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना के होटल मौर्य में हुई। पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकारिणी का उद्घाटन किया है। इस मौके पर उनके साथ छोटे बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के अलावा बड़ी बेटी मीसा भारती और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी मौजूद रहे हैं। इस दौरान एलान किया गया कि पुरे बिहार में RJD का 26 फरवरी से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा राष्ट्रीय अधिवेशन
जानकारी के अनुसार, सदस्यता अभियान 20 जून 2022 तक चलेगा। वहीं राज्य कार्यकारिणी का चुनाव 22 सितंबर को होगा। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक अक्टूबर में होगी। वहीं आरजेडी महासचिव अब्दुल बारी सिद्धिकी का ने बयान दिया कि 11 अक्टूबर को दिल्ली में होगा। राष्ट्रीय अधिवेशन 1 अक्टूबर को राजद के नये अध्यक्ष का चुनाव होगा।

