JDU ने किया संगठन जिलों में नगर इकाई का गठन, 10 नगर अध्यक्ष एवं 11 मुख्य जिला प्रवक्ता मनोनीत

पटना। बिहार जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को संगठन के सुदृढ़ीकरण के लिए संगठन जिलों में 10 नगर अध्यक्ष मनोनीत किए, जबकि 11 जिलों में नए मुख्य जिला प्रवक्ता बनाए गए।
जिला (नगर) अध्यक्ष के नाम
मुजफ्फरपुर (नगर)- प्रो. अरुण पटेल, दरभंगा (नगर)- सुशील कुमार कानोडिया, पूर्णिया (नगर)- अविनाश कुमार, कटिहार (नगर)- रमेश महतो, बेगूसराय (नगर)- जवाहरलाल भारद्वाज, भागलपुर (नगर)- राजदीप राजा, बिहारशरीफ (नगर)- गुलरेज अंसारी, गया (नगर)- राजकुमार प्रसाद उर्फ राजू वर्णवाल, आरा (नगर)- जयप्रकाश चौधरी और पटना (नगर)- रवीन्द्र पटेल।
11 जिलों में मनोनीत नए मुख्य जिला प्रवक्ता
सीतामढ़ी- प्रो. अमर सिंह, दरभंगा- डॉ. अंजीत चौधरी, मधुबनी- राजेश्वर चौपाल, अररिया- पवन मिश्रा, किशनगंज- प्रह्लाद सरकार, गोपालगंज- प्रमोद पटेल, नालंदा- धनंजय देव, भोजपुर- अंजनी कुमार सिंह, गया- अवध बिहारी पटेल, सारण- दिनेश कुशवाह और पटना- अंजनी पटेल।
उल्लेखनीय कार्य करने वाले साथी होंगे सम्मानित
श्री कुशवाहा ने सभी नवमनोनीत नगर अध्यक्षों एवं मुख्य जिला प्रवक्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिलों में ये बदलाव संगठन को और धारदार बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने अपेक्षा जताई कि वे सभी सांगठनिक कार्यों को गति देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास-कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। श्री कुशवाहा ने आगे कहा कि संगठन के लिए हर साथी एक समान महत्वपूर्ण हैं, चाहे वो प्रदेश स्तर पर कार्य कर रहे हों या गांव स्तर पर। पार्टी हर स्तर के समर्पित कार्यकर्ता का ध्यान रखेगी। संगठन के जो साथी जिस भी स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करेंगे, उन्हें पार्टी सम्मानित करने का काम करेगी।

You may have missed