November 20, 2025

66वीं BPSC परीक्षा में घटी वैकेंसी की संख्या, जानिए पूरा मामला

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 66वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पदों की संख्या में बदलाव किया है। आयोग ने 66वीं भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या घटा दी है। 66वीं में ईख पदाधिकारी के दो पदों को घटा दिया गया है। इस तरह से अब 66वीं से 689 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बीपीएससी 66वीं मुख्य परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अभ्यर्थी एग्जाम के बाद रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। आयोग ने भी इसके लिए कवायद शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 66वीं मुख्य परीक्षा का परिणाम जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में आ सकता है। इसकी मुख्य परीक्षा का आयोजन इसी साल 29 जुलाई से 31 जुलाई तक किया गया था।

बीपीएससी 66वीं संयुक्त मुख्य लिखित प्रतियोगिता परीक्षा से गृह विभाग में पुलिस उपाधीक्षक, गृह विभाग के विशेष शाखा में जिला समादेष्टा, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर कार्यपालक पदाधिकारी नगर विकास सह आवास विभाग, उपभोक्ता संरक्षण विभाग, श्रम संसाधन विभाग में नियोजन पदाधिकारी-जिला नियोजन पदाधिकारी, गृह विभाग में बिहार प्रोबेशन सेवा, कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षालय, गृह विभाग में काराधीक्षक, वाणिज्य कर विभाग में राज्य कर सहायक आयुक्त, निर्वाचन विभाग में अवर निर्वाचन पदाधिकारी में नियुक्ति की जानी है।

 

You may have missed