February 25, 2026

फतुहा : पंचायत समिति सदस्य का चुनाव परिणाम घोषित, 14 नये चेहरे ने जमाया कब्जा

फतुहा। बुधवार को पटना के फतुहा प्रखंड के सभी 18 पंचायत समिति सदस्य के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गये। चार सीट पर पुराने चेहरे ही काबिज रहे तो बाकी 14 सीट पर नये लोगों ने कब्जा जमा लिया। निवर्तमान प्रखंड प्रमुख रेखा देवी डुमरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पर 225 वोट पाकर अपनी सीट को बचाने में कामयाब हो गई। वहीं निवर्तमान उप प्रमुख रजनीश कुमार भी मानसिंहपुर पंचायत में अपनी पंचायत समिति सदस्य की सीट पुन: प्राप्त करने में सफल रहे। पीताम्बरपुर पंचायत के रसलपुर पंचायत समिति सीट से राम प्रसाद पासवान पुन: विजयी घोषित किए गए। अलावलपुर पंचायत के जमनापुर सीट पर भी लाला राय उर्फ भगत जी अपनी पंचायत समिति सदस्य के सीट को फिर से बचाने में कामयाब हो गये।
नये चेहरे में जेठुली से राधा कुमारी, मोजीपुर से रेणु देवी, रुकुनपुर से निशा देवी, डुमरी के दूसरी सीट से विरेन्द्र कुमार उर्फ मंटु, उसफा से मनोज साव, बाली से इंदल पासवान, मासाढी से मीता देवी, अलावलपुर से रविन्द्र कुमार सिंह, पीताम्बरपुर के दूसरी सीट से शबुजा देवी, कोल्हर से संतोष कुमार, जैतिया से सूर्यमणि देवी, मोहिउद्दीनपुर से अमृता देवी, मोमिनपुर पंचायत से बल्ले ठाकुर तथा गोरी पुंदाह से श्रुति देवी ने विजयी प्राप्त किया है।

You may have missed