बांकीपुर का महादंगल:- राजद बीच मझधार में.. तेजस्वी यादव विदेश में.. विधानसभा सत्र भी जारी.. नेता प्रतिपक्ष का यह रवैया..

पटना।बांकीपुर उपचुनाव जो एक बड़ा मौका था. भाजपा के विजयी रथ को रोकने का. राज्य में कई नए मुद्दे राजनीतिक फिजाओं में घुल रहे हैं. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहे. सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से परिस्थितियों बदली हुई है.देश भर में छात्र छात्राओं पर हुए लाठी चार्ज के बाद आम जनों में रोष व्याप्त है. ऐसी परिस्थिति में बांकीपुर उपचुनाव में अपने पार्टी की प्रत्याशी रेखा गुप्ता को जीत दिलाने के जगह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे हैं. यहां तक की विधानसभा का सत्र भी आरंभ हो चुका है. लेकिन नेता प्रतिपक्ष को ना उप चुनाव के फिक्र है ना विधानसभा के सत्र की. ऐसी हालत में बिहार के विपक्ष की स्थिति क्या रहेगी? बांकीपुर उपचुनाव में राजद का क्या हश्र होगा? एक बड़ा मौका था भाजपा को रोकने का लेकिन तेजस्वी यादव पता नहीं कहां कॉम्प्रोमाइड हो बैठे हैं.

You may have missed