February 25, 2026

बेगूसराय में युवक की हत्या से मचा हडकंप, घर से बुलाकर की पीट-पीटकर हत्या, 2 दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप

बेगूसराय, बिहार। बेगूसराय में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया स्थित मध्य विद्यालय के पीछे बांसबारी में इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 निवासी बलराम सिंह उर्फ डीजल सिंह के 21 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। अपराधियों ने पहले फोन कर उसे घर से बुलाया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया।

वही जब काफी देर तक शिवम घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने नावकोठी थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। इस संबध में बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मृतक शिवम को उसके दो साथियों ने फोन करके घर से बाहर बुलाया और हत्या कर दी। अभी के लिए शव को पोर्स्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है। वही जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है।

You may have missed