February 25, 2026

RJD सुप्रीमो लालू यादव की बढ़ी मुश्किलें, चारा घोटाला मामले में पटना हाई कोर्ट में पेशी आज

पटना। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सोमवार शाम को दिल्ली से पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से वो सीधे 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास के लिए निकले। आज यानि 23 नवंबर को पटना के सीबीआई के विशेष अदालत में लालू यादव की पेशी है। कोर्ट ने चारा घोटाले के बांका ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले की सुनवाई के दौरान लालू यादव समेत मामले से जुड़े 28 आरोपियों को 23 नवंबर को सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया है। इसी के सिलसिले में लालू यादव दिल्ली से पटना आए हैं। इसके अलावे लालू यादव मंगलवार को राजद कार्यालय में लगाए जा रहे गुलाबी संगमरमर से बनी लालटेन भी जलाएंगे।लालू यादव पर चारा घोटाले मामले में भागलपुर और बांका कोषागार से 46 लाख रुपए की अवैध निकासी का आरोप है। इसी मामले में लालू यादव की पेशी होनी है। वहीं लालू यादव राजद कार्यालय में लगाए जा रहे 6 टन की लालटेन का लोकार्पण करेंगे। कहा जाता है कि 6 टन की यह लालटेन 24 घंटे जलती रहेगी।

वही पटना आने से पहले दिल्ली में लालू यादव ने बिहार में शराबबंदी और चिराग पासवान की पार्टी से एमएलसी चुनाव में गठबंधन को लेकर भी बयान दिया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल है। हमने नीतीश कुमार को इसे लेकर आगाह किया था। उनसे कहा था कि बिहार के चारों तरफ बंगाल, उत्तर प्रदेश, झारखंड एवं नेपाल में शराब खुलेआम बिक रही है। बतातें चलें कि बिहार उपचुनाव को लेकर लालू यादव 24 अक्टूबर को करीब 3 साल के बाद पटना आए थे। इस दौरान उन्होंने तारापुर और कुशेश्वरस्थान में जनसभा को भी संबोधित किया था। हालांकि इस उपचुनाव में दोनों सीटों पर राजद को हार मिली थी। 2 नवंबर को उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद लालू यादव अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली वापस लौट गए थे।

You may have missed