नालंदा में भोज में जहरीला खाना खाने से दूल्हा समेत 63 लोग हुए बीमार, जानें पूरा मामला

नालंदा, बिहार। नालंदा के नूरसराय के बुधौल गांव में विषाक्त भोज खाने से दूल्हा समेत कुल 63 लोग बीमार हो गए। दरअसल, इस गांव से परमेश्वर प्रसाद के पुत्र राकेश की बारात भोजपुर जाने वाली थी, रात्रि में सभी लोगो ने भोज खाया जिससे दूल्हा समेत अन्य लोग बीमार हो गए। सभी लोग खतरे से बाहर बताए जाते हैं जिनमें से कई लोगो का इलाज नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा  है। सात ही साथ मेडिकल टीम गांव भेज दी गई है। जानकारी देते हुए नूरसराय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया कि यह सभी लोग शादी का भोज खाने से बीमार हुए थे। सबसे बड़ी बात यह है कि दूल्हा का भाई समेत कुल 63 लोग बीमार हो गए थे।

 

You may have missed