राजधानी पटना में बढ़ा अपराधियों का आतंक, अगमकुआं थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या

पटना। बिहार में अपराधी बेलगाम नज़र आ रहे हैं। राजधानी पटना में अपराध की संख्या में लगातार इज़ाफ़ा पाया जा रहा है। ताज़ा मामला अगमकुंआ थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी स्थित गंगा प्रदूषण का है, जहां आज की सुबह एक युवक का शव पाया गया है। शव की सूचना पाकर अगम कुआं थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक को गोली सिर में मारी गई है। युवक करनपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है।

घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की दूसरे जगह हत्या कर उसके शव को यहां फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है। हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है कि युवक की हत्या किसने की और क्यों की। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है और जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है।

You may have missed