भोजपुर के बाल सुधार गृह में एक बाल कैदी ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिला फंदे से लटका शव

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में बाल सुधार गृह में एक बाल कैदी का शव बरामद किया गया है। बाथरुम में फंदे से लटके शव को देखकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को जांच के लिए भेज दिया है। वहीं कुछ बच्चों के वहां से भागने की खबर भी मिली है। जानकारी के आधार पर मृतक बक्सर जिले का रहने वाला है, जो एक अपहरण कांड में यहां कैद था। बताया जा रहा है कि सुधार गृह के कर्मियों ने उसे शाम को सुधार गृह के क्वारंटिन सेंटर के बाथरुम में लटका पाया गया। मौजूद कर्मियों ने लड़के को फौरन नीचे उतारा गया।

आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद बाल सुधार गृह में हलचल का माहौल बना हुआ है। इस बीच मौके का फायदा उठाकर कई बच्चे सुधार गृह से भाग निकले। लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

You may have missed