जहारीली शराबकांड के मसले पर चिराग पासवान ने नीतीश सरकार को घेरा, बोले- बिहार में खुलेआम हो रही है शराब की होम डिलीवरी
पटना। बिहार के में हुए जहारीली शराबकांड पर अब राजनीतिक सियासत तेज हो गई है। इस मामले में चिराग पासवान ने सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा है। चिराग पासवान ने कहा कि लोग शराब इसलिए पी रहे है कि बिहार में शराब मिल रहा है। शराब खुलेआम बीक रहा है। बिहार में कैसे शराब बीक रही है, इसका जवाब सीएम नीतीश क्यो नहीं देते हैं। इसके साथ साथ चिराग पासवान ने कहा कि सीएम नीतीश के अधिकारी शामिल हैं। सीएम नीतीश 2-4 अधिकारियों से ही सरकार चलाने के जाने जाते हैं। जनता जुड़ना या सवाल करना उनके कार्यशैली में कभी नहीं रहा है। कभी भी सीएम नीतीश किसी भी पीड़ित परिवार से नहीं मिलते है।

सीएम नीतीश सोचते है कि हवा महल में बैठकर कर ही सभी जानकारी मिल जाए। ऐसा नहीं होता है। दोषी शराब तस्कर है। जहरीली शराब को निमार्ण प्रदेश में कर रहे हैं, वे लोग दोषी है। सभी काम सीएम नीतीश के अधिकारी के नाक के नीचे हो रहा है। वही चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में शराब की होम डिलीवरी किया जाता है। इस बारे में सीएम नीतीश भी जानते हैं। अधिकारी को सीएम नीतीश संरक्षण दे रहे हैं। 5 साल में आए दिन जहरीली शराब से लोगों की मौत हो रही और सीएम नीतीश अपने अधिकारियों का वाहवाही करते हैं।

