February 19, 2026

शिक्षा विभाग ने जारी की शिक्षकों के वेतन वृद्धि की गाइडलाइन, जानिए किस प्रकार बढ़ेगा वेतन

बिहार। बिहार में बीते दिनों बिहार सरकार ने राज्य के सभी नियोजित शिक्षकों को बड़ी सौगात देते हुए उनके वेतन वृद्धि की घोषणा कर दी थी। अब इसी कड़ी में शिक्षा विभाग ने वेतन वृद्धि की संपूर्ण गाइडलाइन को जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि राज्य के सभी नियोजित शिक्षक तथा विद्यालयों में कार्यरत पुस्तकालय अध्यक्षों के वेतन में 15% की वृद्धि के संबंध में शिक्षा विभाग ने अपनी गाइडलाइन को जारी किया है। वहीं शिक्षा विभाग ने 12 नवंबर को सभी दिशा निर्देश को बिहार गजट में प्रकाशित कर दिया है।

12 नवम्बर 2021 को जारी पे-मैट्रिक्स में 1 अप्रैल 2021 के प्रभाव से जिन शिक्षकों के वेतन का निर्धारण होगा, उन्हें वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ 1 जनवरी 2022 से मिलेगा। वही वेतनवृद्धि के बाद नियोजित शिक्षकों का मासिक वेतन अधिकतम 39,200 रुपए तक पहुंच गया है। बढ़ोतरी का लाभ मिलने के बाद 2 साल पूरा कर चुके प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक तक के प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन तकरीबन 3000 से लेकर करीब 4000 रुपए तक बढ़ जाएगा। जारी आदेश में एक से लेकर 18 साल तक की सेवा वाले अप्रशिक्षित, प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षकों पर यह लागू होगा।

इसके साथ साथ शिक्षा विभाग ने 1 अप्रैल 2017 को जारी संकल्प के मुताबिक निर्धारित मैट्रिक्स में पूर्व से प्राप्त मूल वेतन में 1.15 से गुना कर दिया गया हैं। यह राशी 1 अप्रैल 2021 से वित्तीय लाभ के अनुसार दी जाएगी। वही भत्तों किसी भी प्रकार की वृद्धि नही होगा।

You may have missed