February 15, 2026

बाढ़ : सोए अवस्था में विषधर सांप ने मां और बेटे को डंसा, मां की मौत, बेटा इलाजरत

बाढ़। पटना के बाढ़ अनुमंडल में एक विषधर सांप ने मां और बेटे को डंस लिया। जिससे गांव में चारों ओर खलबली मच गई। इस घटना में मां की मौत हो गई, जबकि बेटे का इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। घटना भदौर थाना क्षेत्र के अजगरा गांव की बतायी जाती है।
मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात्रि मां और बेटा कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान सोए अवस्था में सर्प ने दोनों को डंस लिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों ने मां-बेटे को अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि महिला की मौत की पुष्टि हो जाने के बाद परिजन अंधविश्वास के चक्कर में पड़ गए हैं। मृत महिला को जीवित करने के लिए अब झाड़-फूंक का सहारा लेने में जुटे हंै। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाने बुझाने में जुटी है।

You may have missed