August 18, 2026

पटना की महिला ने धनबाद में अपने घर पर फांसी लगाकर की आत्महत्या, बैंक में करती थी काम, इसी साल अप्रैल में हुई थी शादी

पटना । राजधानी पटना की महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बता दें कि महिला के पति सचिवालय में काम करते हैं। इसके बाद से महिला के घर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच कर रही है।

धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के तालडंगा आवासीय कॉलोनी निवासी स्व. सुबोध झा की 23 वर्षीय बेटी मोनी कुमारी झा ने कॉलोनी स्थित आवास पर फांसी लगाकर खुदकुशी की है। फिलहाल मोनी ने यह कदम क्यों उठाया, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया व जांच जुट गई है।

महिला के परिजनों ने बताया कि 26 अप्रैल 2021 को मोनी शादी हुई थी। मोनी के पति रत्नेश झा पटना सचिवालय में अधिकारी हैं। मोनी भी बैंक ऑफ इंडिया लायकडीह (चिरकुंडा) शाखा में कार्यरत थी।

कुछ दिन पहले ही मोनी पति के साथ पटना से धनबाद वापस आई थी और रविवार रात उसके पति पटना लौट गए। सुबह जब मोनी नहीं उठी तो मां ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने खिड़की से पंखा के सहारे मोनी को झूलते देखा।

लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर शव को पंखे से नीचे उतारा।  सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे से रात 10:50 बजे तक दंपती के बीच कई बार बात हुई। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

You may have missed