नालंदा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, छह युवकों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम, सभी गिरफ्तार

नालंदा । जिले के बेन थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 14 साल की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना को गांव के ही छह युवकों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह किशोरी शौच करने के लिए गई थी। इसी दौरान गांव के ही छह युवकों ने उसका मुंह बंद कर दिया व एक मकान में ले गए। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक किशोरी घर नहीं लौटी तो परिजन ने तलाश शुरू की।

इस दौरान किशोरी गांव के ही एक मकान में बेहोशी की हालत में मिली। किशोरी ने होश में आने पर उसने घटना के बारे में बताया। वहीं छह युवकों की नाम भी बताए। इसके बाद परिजन पुलिस के बाद पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की।

पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में रामप्रवेश प्रसाद, सूरज मांझी, शंकर मांझी, रोहित मांझी, पंजाबी मांझी, बीरू मांझी शामिल है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। इस वजह से पुलिस गांव में कैम्प कर रही है।

About Post Author

You may have missed