August 19, 2026

JAAP ने पप्पू यादव की रिहाई के लिए राष्ट्रपति को भेजी 7500 पोस्टकार्ड

पटना। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की रिहाई के लिए पटना जिले के विभिन इलाकों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर 7500 पोस्टकार्डपटना जीपीओ के माध्यम से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजी गई। पोस्टकार्ड में राष्ट्रपति से अपील की गई है कि वे राज्य सरकार से सिफारिश कर पप्पू यादव तुरंत रिहाई का निर्देश दें। पप्पू यादव को बिहार सरकार ने आरएसएस और अस्पताल माफियाओं के दबाव में एक साजिश के तहत गिरफ्तार किया है। 60 दिनों से एक फर्जी मुकदमें में उन्हें जेल में रखा है।
पटना महानगर अध्यक्ष सचितानन्द यादव ने कहा कि अभी पटना जिले में पप्पू यादव के रिहाई के लिए हमारा हस्ताक्षर अभियान जारी है। पटनावासी अपने सेवक की अविलंब रिहाई चाहते हैं। हमारा लक्ष्य पटना के एक-एक घर से पप्पू यादव की रिहाई के लिए समर्थन लेना हैं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू, विकास वंशी, नीतीश सिंह, शशांक कुमार मोनू, नीरज कमांडो, विनय यादव, पुरुषोत्तम कुमार, श्याम देव सिंह चौहान, भानू यादव, सनी यादव के साथ कई अन्य लोग शामिल हुए।

You may have missed