August 19, 2026

औरंगाबाद में अंधेरे का फायदा उठा विधवा महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

औरंगाबाद । जिले के उपहारा थाना क्षेत्र में विधवा महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। शुक्रवार की सुबह महिला शौच के लिए खेत में गई थी। इस दौरान ही युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता के परिजनों ने बताया की बीती रात महिला शौच के लिए गई थी, जहां गांव के ही चुनु नाम का युवक ने अंधेरे का फायदा उठा महिला को पकड़ उसका मुंह दबा दिया। फिर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घर वापस लौटने के बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

इसकी सूचना तुरंत उपहारा पुलिस को दी, इसके बाद पुलिस पीड़िता के गांव पहुंच कर पूछताछ कर रही है। पीड़िता को जिला मुख्यालय स्थित महिला थाना भेज दिया गया है।

महिला थानाध्यक्ष उपासना सिंह ने बताया की पीड़िता के कहने पर एफआईआर की गई है, मामले की जांच की जा रही है। दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

You may have missed