August 21, 2026

पटना : रिटायर्ड इंजीनियर की 26 साल की बेटी का बंद कमरे में लटका मिला शव, पिता ने एक युवक पर लगाया हत्या का आरोप

पटना । पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रिटायर्ड इंजीनियर की 26 वर्षीय बेटी का शव बंद कमरे में लटका मिला। कमरा बाहर से बंद था व उस पर ताला लगा था। जब पुलिस को इस बात की सूचना हुई तो पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर कमरे को खोला तब पुलिस भी हैरान रह गई। कमरे के अंदर फंदे से शव लटक रहा था। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस ने बताया कि पिता ने अविनाश नामक के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जो एक निजी स्कूल का डायरेक्टर है। प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

आसपास के लोगों ने बताया कि अक्सर नेहा कमरे के अंदर ही रहती थी व बाहर से ताला लगा रहता था। पुलिस ने उस लड़की से संपर्क किया जिसे नेहा ने आखिरी बार मैसेज किया था। उस लड़की ने बताया कि नौकरी छोड़ने के बाद से वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी। नेहा की आरोपित अविनाश से अच्छी दोस्ती थी। वह उससे दोबारा नौकरी मांग रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपित और युवती की महिला मित्र, पड़ोसी, मकान मालिक से लेकर पूर्व में वह जहां काम करती थी वहां के कर्मचारियों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed