September 12, 2026

पटना एम्स में कोरोना से 3 व्यक्ति की मौत, 13 नए मामले सामने आये

फुलवारी शरीफ। पटना एम्स में सोमवार को 3 व्यक्ति की मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 13 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ. संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में कटिहार के 40 वर्षीय राकेश कुमार, अररिया के 54 वर्षीय अजय कुमार सिंह जबकि बुद्धा कालोनी की 53 वर्षीय आशा कुमारी की मौत हो गयी है। वहीं सोमवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 13 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जिसमें झारखंड, पटना, सिवान, बांका, खगड़िया के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा एम्स में 13 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया, जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया, वहीं कुल 106 मरीज एडमिट हुए।

You may have missed