PATNA : खुसरुपुर में करंट लगने से 2 सगे भाइयों की तड़पकर मौत

खुसरुपुर। पटना जिला के खुसरुपुर में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान हैबतपुर निवासी विनोद सिंह के पुत्र नीरज कुमार (15 वर्ष) और शुभम कुमार (13 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इधर, मृतक के घर में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, फतुहा से सटे खुसरुपुर में करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई नीरज और शुभम खेत में गेहूं की कटनी देखने जा रहे थे। इसी दौरान खेत को नीलगाय से बचाने के लिए बिछाए गए कंटीले तार के करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनों की तड़पकर दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही सगे भाईयों का शव घर पहुंचा मां दहाड़ मारकर रोने लगी। वह नीरज और शुभम का नाम लेकर बार-बार बेहोश हो जा रही थी। मौत से परिवार के अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

You may have missed