फतुहा : बरामद शव की हुई पहचान, पटना के न्यू जक्कनपुर के थे रहनेवाले

फतुहा। बीते गुरुवार को पटना फोरलेन आरओबी के नीचे स्कूटी पर 50 वर्षीय दिव्यांग की मिले शव की पहचान शनिवार को हो गयी। मृतक पटना के न्यू जक्कनपुर निवासी प्रमोद कुमार सिन्हा है। शव की पहचान मृतक के छोटे भाई विकास कुमार सिन्हा ने किया है। उनके अनुसार सोशल मीडिया से मिले जानकारी पर फतुहा थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक बीते बुधवार को स्कूटी से बहन के यहां बिहार शरीफ जाने के लिए निकले थे। मृतक के भाई विकास कुमार सिन्हा ने किसी तरह की अनहोनी से इंकार किया है। उधर पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि मृतक की मौत कैसे हुई है। विदित हो कि बीते गुरुवार को पुलिस ने फोरलेन आरओबी के नीचे से उनका शव उनके स्कूटी पर औंधे मुंह गिरा बरामद किया था।

You may have missed