August 18, 2026

फतुहा : अपराधियों ने खुद को पुलिस बता घर में घुसा, परिजनों को कब्जे में लिया और 1 लाख कैश व 3 लाख के सामान ले गए

फतुहा। शुक्रवार की रात्रि पटना के फतुहा प्रखंड के बिंदौली गांव में हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर व घर वालों को हथियार के बल पर कब्जे में लेकर लाखों रुपए की गहने व नकदी ले भागे। इस संदर्भ में घर मालिक रूपेश कुमार की माने तो बीते रात्रि जब वह तथा उनके परिवार सोए हुए थे तभी करीब एक बजे रात को घर का दरवाजा पीटने लगे। जब अंदर से बोला गया तो अपराधियों ने अपने आप को पुलिस बता दरवाजा खोलवा दिया। इसके बाद तीन-चार लोग घर के अंदर घुस गए तथा घर के आलमारी व बक्से का चाबी मांगने लगे। इतने में छह से सात हथियारबंद लोग घर में घुसकर हॉल में आ गए और घर के सभी लोगों को हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया तथा कमरे में घुसकर चोरी करने लगे।
रूपेश कुमार के अनुसार, बदमाशों ने करीब ढाई से तीन लाख रुपये की गहने व एक लाख रुपये नकद के साथ साथ काफी सारा कीमती सामान ले भागे। रूपेश कुमार के अनुसार इस संदर्भ में संबंधित थाना गौरीचक को लिखित शिकायत दर्ज करायी है। वहीं थाने की पुलिस ने चोरी हो जाने की बात कही है।

You may have missed