December 5, 2025

हड़ताल का दूसरा दिन : मांगों को ले अर्धनग्न होकर सड़क पर उतरे बिहार के कार्यपालक सहायक

फुलवारी शरीफ। बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने मंगलवार को पटना समेत तमाम जिलों में कार्य को बहिष्कार किया। हड़ताल के दूसरे दिन कार्यपालक सहायकों ने राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग में जमकर हंगामा किया। कार्यपालक सहायकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए नारेबाजी की।
धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि सरकार ने हमारी आठ सूत्री मांगों को लंबे अरसे से लटकाकर रखा है। जायज मांगें भी पूरी नहीं हो रही हैं। कार्यपालक सहायकों के जिम्मे महत्वपूर्ण कार्य और योजनाएं हैं। बिजली आपूर्ति, नगर निगम, जिला कार्यालय या प्रखंड कार्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक हम लोग अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाते हैं। इसके बाद भी सरकार शोषण कर रही है। सांकेतिक हड़ताल के बाद भी अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं पूरी की तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।

You may have missed