पटना में मिले के सात नए कोरोना पॉजिटिव, विभिन्न राज्यों से लौटे थे प्रवासी

file photo

पटना। राजधानी पटना में शनिवार को कोरोना के सात नए मामले सामने आए हैं। इनमें दुल्हिन बाजार के तीन, आलमगंज के दो और मालसलामी व बख्तियारपुर के निवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 27 साल की महिला के साथ 68, 64, 45, 48, 26, 21 साल के पुरुष हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 193 हो गई है। बाढ़ के तीनों संक्रमित वंशीधारी उच्च विद्यालय भरतपुरा क्वारंटाइन किए गए थे। तीनों प्रवासी मुुंबई, हावड़ा और जामनगर से लौटे थे।
बता दें शुक्रवार को विभिन्न राज्यों से आने वाले आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। शुक्रवार को अथमलगोला के सात और धनरुआ के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी युवकों की उम्र 18 से 35 के बीच है। वहीं दानापुर सैनिक हॉस्पिटल में भर्ती कोरोना संक्रमित युवती की रिपोर्ट को भी शुक्रवार को शामिल किया गया है। शुक्रवार को 70 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए। अब तक जिले में 3,568 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। इसमें से 3,115 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 267 जांचों की रिपोर्ट आनी बाकी है। वहीं अथमलगोला प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर के जिन 45 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी मामले फुलेलपुर मेउरा पंचायत के दो गांवों के हैं। इन गांवों में पहले भी 16 पॉजिटिव मिल चुके हैं। गत पांच मई को ये आठ लोग 60 अन्य लोगों के साथ सूरत से ट्रक से आए थे। वहीं मसौढ़ी के धनरुआ के कादिरगंज थाने के पोखर गांव निवासी युवक केरल के कोयम्बटूर से बस से मुजफ्फरपुर आया था।

You may have missed